डोंगरगांव विकास खंड स्तरीय खेल में भारी अव्यवस्था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नदारद गंदगी में बैठ के बच्चों ने खाया पोहा

मुज़्ज़म्मिल खान,

राजनांदगाव : डोंगरगाव शहर के जनसहयोग मैदान में शिक्षा विभाग व्दारा शनिवार 13 जनवरी को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल का आयोजन किया गया. आनन-फानन में तय किये गए इस आयोजन में जमकर अव्यवस्था देखने मिला. डोंगरगांव ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट में छह जोन के लगभग 700 बच्चे शामिल हुए थे। शिक्षा विभाग व्दारा ब्लॉक स्तरीय जैसे बड़ेे आयोजन को खानापूर्ति कर निपटा दिया गया. इस खेल मैदान में बच्चों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है और ना ही सुरक्षा व्यवस्था. थके हारे बच्चों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था भी नहीं है जहां वे बैठकर अपनी थकान दूर कर सकें. इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र व छात्राओं के लिए विभाग के व्दारा कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गई है.
बगैर किसी ठोस प्लानिंग के आयोजित इस खेल में पहले दिन जोन स्तरीय खेल में पूरी तरह अव्यवस्था का आलम रहा और विभाग की लापरवाही का नतीजा छात्र-छात्रा खिलाडिय़ों को भुगतना पड़ रहा है. इस प्रकार की स्थिति को देखकर खिलाड़ी विद्यार्थियों का मनोबल टूटता है. इस आयोजन के दौरान बच्चों के लिए पेयजल के लिए मात्र एक टेंकर रख दिया गया, जिसमें गिलास किसी पात्र के बगैर खिलाड़ी हथेली से पानी पीते मजबूर दिखे. सुरक्षा के नाम पर केवल शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी, इसके लिए पुलिस थी, पुलिस विभाग से मदद ली जा सकती थी. मेडिकल के नाम पर प्राथमिक उपचार किट में नाम मात्र सामग्री दिखा जबकि इतने बड़े आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से मदद लिया जाना चाहिए था. बच्चों को भोजन व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं दिखा जबकि स्थानीय समिति के माध्यम से दूरस्थ ग्रामों से पहुंचे बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था किया जाना चाहिए था. ऐसे में बच्चे आसपास के दुकानों से चाय नास्ता कर अपनी भूख मिटाते दिखे जबकि इन बच्चों को मालवाहकों के माध्यम से खेल मैदान तक पहुंचाया गया था.
आनन-फानन में हुए इस आयोजन को लेकर जहाँ विभागीय कर्मचारियों में चर्चा का विषय है, वहीं शहर के खेल प्रेमियों में भी काफी नाराजगी है. शहर में इतना बड़ा आयोजन होने की जानकारी किसी शहरवासी व पालकों को नहीं है. खेल प्रेमी व पालकों के मैदान में पहुंचने से बच्चो का उत्साहवर्धन तो होता ही है, वहीं अन्य बच्चों को खेल के लिए प्रेरणा मिलती है.

बीईओ की घोर लापरवाही आयी सामने
डोंगरगांव क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय खेल का आयोजन अव्यवस्था के बीच किया जा रहा है l खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है l इसे देखने कोई उच्च धिकारी मौके पर नहीं है, बीईओ डोंगरगांव बी एल पात्रे भी मौके से दूर है जानकारी मिली कि वे संकल्प यात्रा में वयस्त है l जानकारी मिली कि अमलीडीह की 4थी कक्षा की एक बच्ची खो खो खेलते समय गंभीर रूप से घायल होकर होश गवा बैठी थी जिसके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद नही थी। आनन फानन में बच्ची को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इससे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रमाण पत्र में छपा खेल मैदान की जगह लोक मण्डई मैदान
वही बच्चों को वितरित करने के लिए छपाई गए प्रमाण पत्र में लोक मण्डई अंकित किया गया है जबकि आधिकारिक रूप से इस मैदान का नाम जन सहयोग मैदान है। इस खेल को भी राजनीतिक रंग देने का पूरा प्रयास ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर एल पात्रे के द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment