डिलीवरी बॉय बनकर पुलिसकर्मी ने तस्कर को दबोचा, पुरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय है इनका गुर्गा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। कई जिलों में नशे के सामानों की तस्करी करने वालों का सरगना संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा को पुलिस ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। करीब 20 साल पहले बिलासपुर में नशे के कारोबार की जड़ जमाने वाला मुख्य सरगना 16 साल से फरार था। इस दौरान वो अपने चैनल के जरिए युवाओं को नशे का तस्कर बनाया। पुलिस ने अवैध कारोबार में कमाए करोड़ों रुपए की जानकारी भी जुटा ली है, जिसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम शहर के साथ ही जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान नशे का कारोबार करने वालों के साथ ही नशीली दवा उपलब्ध कराने वालों की भी जानकारी जुटाई गई। इस अवैध कारोबार में शामिल एक-एक कड़ी को जोड़कर कार्रवाई की गई। इसके पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि टिकरापारा में रहने वाला संजीव सिंह छाबड़ा उर्फ सुच्चा (53) शहर के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में नशीली दवाओं की सप्लाई करता है। वह 16 साल से शहर से बाहर रह रहा है। कई मामलों में फरारी काट रहा है। इसके बाद भी वह अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से बेधड़क नशे की सप्लाई कर रहा है।

एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी सुच्चा सिंह बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। वह पुलिस से बचने के लिए मोबाइल और सिम बदलता रहा। इस बीच वह जबलपुर में रहकर छाबड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी खोल लिया था। कंस्ट्रक्शन कंपनी की आड़ में नशे का कारोबार चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय पुलिस टीम जबलपुर पहुंची, तब टीम ने पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर पहले उसके ठिकाने में रेकी। इस दौरान पता चला कि वह जबलपुर के 90 क्वार्टर परसवाड़ा में आलीशान मकान और दुकान बनवा रहा है। उसे पकड़ने के लिए टीम ने उसके निर्माणाधीन मकान के प्लंबर को पकड़ा। इसके बाद देर रात करीब रात 2 बजे आरोपी के मकान की पहचान कर रेड की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *