हरियाणा। गुरुग्राम निवासी महिला ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने, अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म कर जबरन धर्मांतरण कराने और उसके भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा बंधक बनाकर बीफ खिलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक 2014 में गुरुग्राम में ठेकेदारी करता था। महिला के पति से उसकी दोस्ती थी इसलिए घर भी उसका आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार उसी समय उसका पति कहीं गायब हो गया। इसके बाद आरोपी ठेकेदार ने मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ा ली। शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म कर मोबाइल में अश्लील फोटो खींच ली। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209326
Total views : 8249478