टीवी की चहेती बहू ने गुपचुप बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Megha Chakraborty Wedding Pictures: टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने मंगेतर साहिल फुल से शादी कर ली है। मेघा की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आखिर कौन हैं साहिल फुल जिनके साथ मेघा ने सात फेरे ले लिए, चलिए आपको बताते हैं।

मेघा ने साहिल फुल के साथ लिए सात फेरे

‘इमली’ शो में इमली का किरदार निभाने वाली मेघा मंगलवार 21 जनवरी 2025 को साहिल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस खबर के सामने आते ही मेघा के फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी। खुद मेघा और साहिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे थे।

 

 

सोशल मीडिया पर खुशी की लहर

मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल की शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस अंजू जाधव ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’ वहीं अभिनेता करण वोहरा ने भी कपल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘लगता है हम सभी अब टीवी स्क्रीन पर उनकी शादी के बाद असल जिंदगी में उनकी शादी की तस्वीरें देख रहे हैं।’ इस बीच कई फैंस ने ये भी बताया कि ‘काटेलाल एंड संस’ शो ने इन दोनों के प्यार को शुरू होने का मौका दिया।

टीवी शो से शुरू हुई प्रेम कहानी

मेघा और साहिल की लव स्टोरी की शुरुआत ‘काटेलाल एंड संस’ शो से हुई थी। जहां उनका ऑन-स्क्रीन प्यार वास्तविक जिंदगी में बदल गया। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल छुआ और इसी के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। मेघा चक्रवर्ती पहले भी कई लोकप्रिय शो जैसे ‘बड़ी देवरानी’, ‘पेशवा बाजीराव’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘इमली’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन साहिल के साथ उनकी शादी के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा अब ज्यादा हो रही है।

मेघा चक्रवर्ती ने अपनी शादी के दिन रेड लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। माथे पर माथा पट्टी, नथ और गहनों में सजी मेघा ने अपनी शादी को बेहद खास और यादगार बना लिया। वहीं साहिल फुल ने व्हाइट शेरवानी और पगड़ी पहनकर शादी में एक परफेक्ट दूल्हे का लुक कैरी किया। दोनों का ये लुक और उनके बीच का प्यार किसी फिल्मी जोड़ी से कम नहीं था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *