जो बाइडेन की पत्नी को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था 20 हजार डॉलर का हीरा, साल 2023 का था सबसे महंगा उपहार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

PM Modi’s $20,000 Diamond Gift to Joe Biden Wife: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है और डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की 20 तारीख को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

इस बीच खुलासा हुआ है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन को साल 2023 का सबसे महंगा तोहफा दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी, जब जो बाइडेन के न्योते पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गये थे,स उस वक्त उन्होंने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को शानदान हीरा गिफ्ट में दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का हीरा गिफ्ट में दिया था, जिसकी कीमत 20 हजार डॉलर है।

अब पता चला है, कि प्रधानमंत्री मोदी का ये गिफ्ट साल 2023 में जिल बाइडेन को किसी भी विदेशी मेहमान की तरफ से मिला सबसे महंगा गिफ्ट था।

प्रधानमंत्री मोदी का सबसे महंगा गिफ्ट (PM Modi’s $20,000 Diamond Gift to Joe Biden Wife)

हालांकि, अमेरिका की प्रथम महिला को भारत की तरफ से दिया गया उपहार भले ही सबसे अलग रहा हो, लेकिन 2023 में उन्हें मिलने वाला यह एकमात्र महंगा उपहार नहीं था। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेनी राजदूत से 14,063 डॉलर का एक ब्रोच और मिस्र के राष्ट्रपति और प्रथम महिला से 4,510 डॉलर का एक ब्रेसलेट, ब्रोच और फोटो एलबम भी मिला था।

राष्ट्रपति बाइडेन को अनगिनत महंगे उपहार भी मिले, जिनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सुक येओल यून, जिनके खिलाफ हाल ही में अचानक सैन्य शासन की घोषणा करने के लिए महाभियोग लाया गया है, उन्होंने 7,100 डॉलर का एक स्मारक फोटो एलबम गिफ्ट की थी। इसके अलावा, मंगोलियाई प्रधानमंत्री ने उन्हें 3,495 डॉलर की मंगोल योद्धाओं की मूर्ति, ब्रुनेई के सुल्तान ने 3300 डॉलर का चांदी का कटोरा, इजराइल के राष्ट्रपति ने 3,160 डॉलर की स्टर्लिंग चांदी की ट्रे और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने 2,400 डॉलर का एक कोलाज गिफ्ट किया था।

बाइडेन को मिले उपहारों को किया गया है सार्वजनिक (PM Modi’s $20,000 Diamond Gift to Joe Biden Wife)

अमेरिका की संघीय कानून के मुताबिक, कार्यकारी शाखा के अधिकारियों को विदेशी नेताओं और समकक्षों से मिले उपहारों की घोषणा करनी होती है, जिनकी कीमत 480 डॉलर से ज्यादा हो। हालांकि, ज्यादातर गिफ्ट्स की कीमत इससे ज्यादा होती है और उन्हें देश के राष्ट्रीय अभिलेखागार में ट्रांसफर कर दिया जाता है या फिर आधिकारिक प्रदर्शन के लिए रखे जाते हैं।

ज्यादातर देशों में यही कानून है, कि विदेशी नेताओं से मिले गिफ्ट्स को तोशाखाना में रखा जाता है। भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में भी यही नियम है।

आपको पता होगा, कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेशी नेताओं से मिले गिफ्ट्स को ऊंची कीमत पर बेचने और उन पैसों का निजी इस्तेमाल करने के आरोप में पाकिस्तान की एक अदालत ने दोषी ठहराया है और उन्हें सजा सुनाई गई है।

जबकि अमेरिका में, स्टेट डिपार्टमेंट के एक दस्तावेज के मुताबिक, भारत से मिले 20,000 डॉलर के हीरे को व्हाइट हाउस के पूर्वी विंग में आधिकारिक उपयोग के लिए रखा गया था, जबकि राष्ट्रपति और प्रथम महिला को दिए गए अन्य उपहार अभिलेखागार में भेज दिए गये थे। जिल बाइडेन की प्रवक्ता वैनेसा वाल्डिविया ने कहा, कि उनके पद छोड़ने के बाद हीरे को अभिलेखागार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया, कि इसका उपयोग किस लिए किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *