जिला स्तरीय एसएमसी/ एसएमडीसी प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923

बीजापुर /राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का आयोजन, जिला मिशन समन्वयक कार्यालय के मीटिंग हॉल में डीएमसी,एपीसी प्रशिक्षण, डीआरजी एवं बीआरजी की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ होते हुए दिनांक 13 जनवरी को संपन्न हुआ।
जिले की सभी विकासखंडों से चयनित दो-दो कुशल मास्टर ट्रेनर्स (बीआरजी) का, राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स (डीआरजी) विद्या विश्वकर्मा एवं रमन झा द्वारा एसएमसी शेडयूल अनुसार एसएमसी गठन, क्रियान्वयन एवं प्रत्येक विषय वस्तु को गतिविधि के माध्यम से चर्चा-परिचर्चा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष सारी बिंदुओं को विस्तार से सभी को बताया। उक्त प्रशिक्षण में सारी गतिविधियों का प्रदर्शन करवाते हुए एसएमसी से संबंधित सारी बिंदुओं में अच्छी समझ विकसित किया।
डीएमसी कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित जिला स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण को अपने संकुलों में सुव्यवस्थित संपन्न करवाने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात डीएमसी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएमसी प्रशिक्षण को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कहा गया। अंत में एपीसी प्रशिक्षण श्री वेंकट रमन द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण में बताई गई सारी बिंदुओं को संकुल स्तरीय प्रशिक्षण में बताते हुए सारे विद्यालयों में एसएमसी का अनिवार्यतः गठन कर बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया। उक्त जिला स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण में चारों विकासखंड से चयनित दो-दो कुशल सभी मास्टर ट्रेनर्सों को एसएमसी सामग्री वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के एफएलएन टीम के ललित निषाद का एफएलएन अकादमिक मुद्दों पर विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में फोटो सेशन के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment