जिला विभाजन घोषणा के साथ जिला अध्यक्ष के नाम पर हुई रायशुमारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला विभाजन घोषणा के साथ जिला अध्यक्ष के नाम पर हुई रायशुमारी

भाजपा में बिलासपुर जिला का हुआ संगठनात्मक विभाजन

बिल्हा,बेलतरा, मस्तूरी और बिलासपुर,तखतपुर,कोटा होगे भाजपा के पृथक जिले

भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के महत्वपूर्ण पड़ाव जिसमें जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया जिला विभाजन की घोषणा के साथ आज से शुरू हो गई जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक दृष्टि से बिलासपुर में दो जिले की घोषणा कर अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित कर दिए आज जिला भाजपा कार्यालय में आपेक्षित श्रेणीवर्ग के कार्यकर्ताओं की शार्ट नोटिस भेज कर बैठक बुलाई गई जिसमें नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों सदस्यों जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी,जिला पंचायत नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठक में आमंत्रित किए गए

जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव और निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल ने बिलासपुर जिले में संगठन के लिहाज से दो पृथक जिले की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष के नाम पर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में एक एक कर सुझाव मांगे इस आशय पर बात करते हुए जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की यह मंशा है कि संगठनात्मक दृष्टि से कार्य को सुगम बनाने मंशा से भाजपा के मण्डल और जो जिले बड़े हैं उनका परिसीमन किए जाने के सुझाव भेजे गए हैं

संगठन की दृष्टि से प्रदेश में बिलासपुर ऐसा इकलौता जिला है जिसमें छः विधानसभाओं का समावेश है आज की घोषणा के बाद
से ही बिलासपुर, तखतपुर, कोटा ओर बेलतरा,मस्तूरी व बिल्हा दो अलग अलग संगठन जिले होंगे जिले की अगली बैठक इसी परिसीमन के आधार पर किया जाएगा इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला महामंत्री मोहित जयसवाल घनश्याम कौशिक हर्षिता पाण्डे गुलशन ऋषि अमर जीत दुआ लवकुश कश्यप राजेश त्रिवेदीजिला चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक सह प्रभारी जयश्री चौकसे मंच पर उपस्थित रहे

भाजपा के सभी कार्यकर्ता क्षमतावान, अथक परिश्रम से पार्टी को बनाया सिरमौर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता वंदनीय है उन्होंने अपने अथक प्रयासों से संघर्ष कर भाजपा को विश्व की सिरमौर पार्टी बनाया आज हमने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे यह चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाला चुनाव है पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आपके लिए बूथों में मेहनत करने में कोई कर कर नहीं छोड़ेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *