जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखंडोें एवं नगरीय निकायों में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखंडोें एवं नगरीय निकायों में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

महिलाओं , जनप्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों ने उत्साह के साथ सुना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का संबोधन

जिले के 2 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में किया गया प्रथम किश्त की राशि का अंतरण

जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखंडोें एवं नगरीय निकायों में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

दीपक मित्तल बालोद रायपुर 

 

                     

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

बालोद,महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत् महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी पांचों विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के अलावा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के वर्चुअल संबोधन को सुना एवं राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राज्य में 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण किया।

इसी तरह बालोद जिले के 2 लाख 52 हजार 663 महिलाओं के खातों में प्रथम किश्त के रूप में 1-1 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया। जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पवन साहू एवं  कृष्णकांत पवार सहित कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, जिला पंचायत ललिता पिमन साहू, कृतिका साहू,  संध्या भारद्वाज एवं जनपद अध्यक्ष  प्रेमलता साहू, दीपा साहू,  छगन देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन के अलावा इसके साथ ही सामुदायिक भवन नगर पंचायत गुण्डरदेही, जनपद सभागार डौण्डी, संसाधन केन्द्र जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, साहू सदन गुरूर, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के सभाकक्ष, नगर पंचायत अर्जुन्दा के सभाकक्ष और नगर पंचायत चिखलाकसा में विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

    समारोह में उपस्थित लोगों को बाल-विवाह के रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का के विवाह समारोह में शामिल नहीं होने तथा ऐसे आयोजन में शामिल नहीं होने की शपथ भी ली। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। समारोह में अतिथियों के द्वारा जिले के नगरपालिका दल्लीराजहरा अंतर्गत 50 बिस्तर अस्पताल का वर्चुअल शुभांरभ भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बालोद श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विभाग  आकाश सोनी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  डी.पी. सिंह सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आम नागरिक उपस्थित थे,,0000

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *