जन मुक्ति मोर्चा हसदेव जंगल बचाने करेगा दल्ली राजहरा से रायपुर तक पद यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा ,जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिनाँक 12/01/24 दिन शुक्रवार को रायपुर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपने पद यात्रा करेगी
यह पद यात्र 12 तारीख शुक्रवार को  सुबह 06 बजे दल्लीराजहरा जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय में एकत्रित होकर शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों को श्रद्धा शुमन अर्पित कर पद यात्रा का आरम्भ किया जाएगा
 यह पद यात्रा दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग शहीद वीर नारायण सिंग चौक से होकर गुप्ता  चौक, नया बस स्टैंड शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक का भ्रमण कर कुसुमकसा बालोद गुंडरदेही, दुर्ग भिलाई से होकर रायपुर पहुंचेगी जिसमे महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौप कर यह पदयात्रा का समापन किया जायेगा, इस पद यात्रा में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा के साथी दल्ली राजहरा में शमिल होंगे और मरकामटोला ब्लाक, कुसुमकसा, दानीटोला, बालोद,, झलमला, दुर्ग  भिलाई में सभी जगह लोग सम्मिलित होते हुए रायपुर पहुंचेंगे….
इस पदयात्रा की सम्पूर्ण तैयारी जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा कर ली गई है और इस हसदेव बचाओ पद यात्रा को सफल करने की जिम्मेदारी जन मुक्ति मोर्चा के सभी ब्लाक के प्रभारियों का बैठक व माइंस प्रभारियों का बैठक आयोजित के दे दी गई हैं।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *