दल्ली राजहरा छ.ग.के तथाकथित हसदेव क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों शासन द्वारा बेचे जाने के विरोध में जनमुक्ति मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग से होकर विशाल रैली निकाली विदित हो कि यह पदयात्रा 170 किलोमीटर की दूरी तय कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच कर विधानसभा घेराव करने को जा रही है रैली उपस्थित जनसमुदाय हसदेव क्षेत्र के वनों को काटे जाने का नारेबाजी कर प्रबल विरोध कर रहे हैं

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का आज पदयात्रा दोपहर 12 बजे से आरम्भ यह पद यात्रा जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से एक झुंड रूप में शहीद स्मारक शहीद चौक दल्ली राजहरा पहुँची और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरंभ किया गया श्रधांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पवित्र कुमार गुहा व मिसेज गुहा मैडम (गुहा हॉस्पिटल), श्रीमती आशागुहा नियोगी,
गोंडवानागणतन्त्र पार्टी के राजेन्द्र उसारे जी, एवं साथी के साथ जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित होकर पदयात्रा को आरम्भ किया गया… इस पदयात्रा में दल्ली राजहरा सर्व आदिवासी समाज से दीपक सहारे (जिला अध्यक्ष), ऋषिकेश ठाकुर, भूषण मंडावी, शेखर नेताम, आरती सोरी, सोमिया कोलमें, उषा मण्डावी, राजीव कोलामे भारती कंवर गुप्ता चौक दल्ली राजहरा में सम्मिलित हुए और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ राजीव लोचन भी पदयात्रा का हिस्सा बने।…

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8225023
Total views : 8269346