जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएँ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएँ
अधिकारियों को आम जनता के समस्याओं के निराकरण हेतु
त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

दीपक मित्तल
नवभारत टाइम्स 24 x7in
प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचे लोगों से मुुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम आतरगांव निवासी खिलावन सिंह ने अपने गांव में पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित पानी की आपूर्ति के लिए बोर खनन की मांग की।

ग्राम कोरगुड़ा निवासी पीलूराम ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी गोपाल प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी दिलाने, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धोबनपूरी निवासी कोमेश्वर ने रबी फसल हेतु अनुमति प्रदान करने, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम हितेकसा निवासी सुंदर सिंह मण्डावी ने अपने गांव के तालाब से पानी निकासी हेतु नाली निर्माण करने, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम गंगोरीपारा निवासी नेमूराम एवं पवन कुमार ने स्वच्छ भारत अंतर्गत अपने घरों में शौचालय निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सांकरी के ग्रामीणों ने अपने गांव के मंदिर परिसर के रिक्त जमीन को आबादी मुक्त रखने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने भी आम जनता से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *