छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों के शव बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर, 17 जनवरी : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह से दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने पांच महिला नक्सली सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों का शव बरामद कर जवान सकुशल बेस कैंप पहुंच गये हैं।

मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्तगी की कार्रवाई की जा रही है। मौके से हथियार व नक्सल अन्य सामग्री में दो 303 रायफल, एक 12 बोर रायफल, एक 315 बोर रायफल, एक बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर, तीन बीजीएल लांचर, मय सेल एवं पोच के साथ, चार मूजेल लाेडिंग रायफल, औजार बनाने का उपकरण लेथ मशीन आदि जिसे मौके पर नष्ट किया गया, इसके साथ ही बड़ी मात्रा में वायरलेस सेट, विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना पामेड़/उसूर/बासागुड़ा/ के सरहदी क्षेत्रों के तुमरेल, सिगमपल्ली , पुजारीकांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ ,कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से मुठभेड़ हुई थी l गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलाें की जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इस दौरान जवानों को भारी पड़ता देख मुठभेड़ में शामिल नक्सल कमाण्डर हिड़मा, बारसे देवा सहित पीएलजीए बटालियन नंबर एक एवं सीआरसी कंपनी के कैडर्स डर से जंगल पहाड़ियों की आड़ ओकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर पांच महिला नक्सली सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों का शव के साथ हथियार व सामग्री बरामद हुआ है। मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्तगी की कार्रवाई की जा रही है।

बस्तर आईजी ने कहा कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरुद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 16 दिनों में कुल 25 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये, नक्सलियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

पत्रकारवार्ता के दाैरान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु राकेश अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, उप महानिरीक्षक केरिपु देवेन्द्र सिहं नेगी सेक्टर बीजापुर, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय पाण्डे एवं अन्या पुलिस व केरिपु/कोबरा अधिकारी माैजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *