छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश  रमेश कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली का किया निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश  रमेश कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में सभी न्यायालयों व अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकार्ड रूम में रिकार्ड रखने हेतु रैक की व्यवस्था करने, पार्किंग स्थान को बढाने, जिला न्यायालय भवन में संचालित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को हाईजेनिक कर उक्त कक्ष के जीर्णाेधार, रिकार्ड रूम की गली को रिडिजाइन करते हुए लाइब्रेरी रूम का जीर्णाेधार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय भवन के औचक निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नये बार रूम, नवनिर्मित लॉयरहाल, टायलेट काम्प्लेक्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने मालखाना में ऐसी संपत्ति जिनका निराकरण हो चुका है, उसे विधिवत निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्रीय पंजीयन अनुभाग कक्ष छोटा होने के कारण विधिवत काउंटर व्यवस्था करने और न्यायालय भवन के सभी अनुभागों में जगह की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य न्यायाधीश द्वारा पूर्व में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश के परिपालन में कार्याे का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  चन्द्रकुमार अज़गल्ले, कलेक्टर  राहुल देव, पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट  रेशमा बैरागी पटेल सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्तागण, एसडीएम  पार्वती पटेल और न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *