चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स की वाइफ के लेकर बनाए ये कड़े नियम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी के पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। BCCI ने खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवारों को दौरे पर उनके साथ जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है।

पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। भारत को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 0-3 से हार मिली और फिर उसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

BCCI का बड़ा फैसला

यह फैसला शनिवार को मुंबई में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें बीसीसीआई के अधिकारी, मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा शामिल हुए। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद खिलाड़ियों को पत्नी और बच्चों से जुड़े नियमों में ढील दी गई थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट अब पुराने ढर्रे पर लौटने वाला है। 45 दिनों से अधिक लंबे विदेशी दौरों के लिए खिलाड़ियों के परिवारों को केवल 14 दिनों तक ही उनके साथ रहने की अनुमति होगी। छोटे दौरों पर वो टीम होटल में अधिकतम एक सप्ताह तक रह सकते हैं। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पुर कई खिलाड़ियों के परिवार पूरी अवधि के दौरान साथ थे।

एक साथ ही जाएंगे खिलाड़ी

BCCI ने अलग-अलग यात्रा करने वाले खिलाड़ियों पर भी सख्ती की है। हाल के दिनों में, स्टार खिलाड़ियों के लिए टीम बस की जगह, होटल से स्टेडियम तक निजी तौर पर ट्रैवल करते हुए देखा गया था। टीम एकता को देखते हुए अब सभी खिलाड़ी टीम बस से ही यात्रा करेंगे। कोई कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो उसे अलग से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब से टीम के हर सदस्य को टीम बस से ही आना जान होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गौतम गंभीर के निजी मैनेजर की मौजूदगी ने भी लोगों को चौंका दिया था। अब उन्हें टीम से दूर रहने के लिए कहा जाएगा और उन्हें टीम के साथ रहने या उन्हें दिए गए परिवहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *