चरित्र शंका पर पति ने ही पत्नि यशोदा साहु की रस्सी से गला दबाकर हत्या की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः ग्राम गौरभाट में संदिग्ध परिस्थितियों में यशोदा साहू 35 वर्ष की मौत का आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 07 जनवरी को यशोदा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर फॉरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को टूटते देर नहीं लगी। बताए अनुसार आरोपी पति शेखर साहू सरकारी राशन दुकान में सेल्समैन का काम करता था। 06 जनवरी को दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने अपने घर आया, तब यशोदा मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर साहू ने रस्सी से यशोदा साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेखर को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी। इसी वजह से दोनों के बीच आए-दिन विवाद होते रहता था। हत्या को सामान्य मौत बताने के लिए आरोपी ने मृतिका यशोदा के मायके वालों को चक्कर खाकर गिरने से मौत की वजह बताई, जबकि गांव वालों को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत की झूठी कहानी बताई। 07 जनवरी को मृतिका यशोदा साहू के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी, अंतिम दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हु। इस दौरान मृतिका के गले में फंदे के निशान देखने से मौत की वजह कुछ और होने की आशंका जताते हुए किसी ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दे दी। आरंग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची औरगौरभाट मुक्तिधाम से मृतिका यशोदा साहू के शव को कब्जे में लेकर शव की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और मेकाहारा में विशेषज्ञ डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया।

आरोपी पति पुलिस के सामने में पत्नी द्वारा साड़ी के फंदे से आत्महत्या करने की कहानी गढ़ने लगा। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर आरंग पुलिस ने मृतिका के रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ की। शक के आधार पर मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब आरंग पुलिस आरोपी पति को रिमांड पर भेजने की तैयारी में जुटी है।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *