घरघोड़ा के स्टेडियम में हुआ अंडर 16 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रैक्टिस मैच का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अम्बिका सोनवानी,,घरघोड़ा

 

घरघोड़ा के स्टेडियम में हुआ अंडर 16 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रैक्टिस मैच का आयोजन

घरघोड़ा – स्कूली बच्चों की परीक्षा खत्म होने के पश्चात रिजल्ट आ चुकी है साथ मे गर्मीयों छुट्टियां की घोषणा की जा चुकी है शनै शनै गर्मियां भी बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण बच्चे समर कैंप की ओर अग्रेषित हो रहे हैं बच्चे समर कैंप के माध्यम से कई प्रकार के खेल में प्रतिभागी हो रहे हैं इसी कड़ी में आज घरघोड़ा के स्टेडियम में गुरुकुल अकादमी रायगढ़ एवं ओपी जिंदल क्रिकेट अकादमी घरघोड़ा के मध्य 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के द्वारा ड्यूज बाल प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया जिसमें ओ पी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा के द्वारा टॉसजीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे निर्धारित 20 ओवरों में 113 रन 9 विकेट के नुकसान से बनाए जिसमे पुष्पक 14 बाल में 15 रन , कृष्णा 22 बॉल में 6 रन , वेदांत 6 बॉल में 3 रन , हेमेंद्र 38 बॉल में 18 रन , खिलेश 18 बॉल में 6 रन , कुलदीप 9 बॉल में 10 रन , रितेश 11 बॉल में 16 रन ,वही विकेट की बात करें तो आयुष पटेल 2 विकेट , ऋषभ 1 विकेट , अनिरुद्ध 1 विकेट , अंकुश 1 विकेट , शाहिक 1 विकेट , ओम 1 विकेट लिये जिसमें ओ पी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा के द्वारा गुरुकुल एकेडमी रायगढ़ को 114 रनों का लक्ष्य दिया वही दूसरी ओर गुरुकुल एकेडमी ने 114 रनों का पीछा करते हुए 18 वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए, जिसमे शाहिल 47 बॉल में 33 रन , अंकुश 10 बॉल में 10 रन , अनिरुद्ध 20 बॉल में 10 रन ,आयुष 13 बॉल में 14 रन , विकेट में रितेश 1 विकेट , राशिद 1 विकेट, अर्पित 1 विकेट लेकर अपनी टीम को योगदान दिये lगुरुकुल एकेडमी रायगढ़ के कोच महेश दधीचि एवं ओ पी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा के कोच प्रवीण लोहा द्वारा बच्चों के कोचिंग दी जा रही है उक्त प्रैक्टिस मैच जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में खेला गया l

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *