गुंडरदेही में राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया
स्वपना माधवानी और
तरूण साहू नवभारत टाइम्स 24 x7in गुण्डरदेही/अर्जुंदा, ब्लाक प्रमुख,, संयुक्त रिपोर्टिंग
गुण्डरदेही/अर्जुंदा,,,छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धमतरी चौक गुंडरदेही में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया!

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में विद्युत सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेश भर में अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आम जनता एवं किसान परेशान हैं!
सरकार भले ही कहती है कि बिजली के दाम में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है,लेकिन हकीकत में बिजली बिल दोगुने आ रहे है!जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है,इस दशा में बिजली की दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है!
गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषादजी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना के माध्यम से प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दिया गया था,जिससे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु की बचत हुई है!पिछले 6 माह में विद्युत सरप्लस वाला राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है!कोई ऐसा दिन नही होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद ना हो ,रात्रि में तो बिजली की स्थिति और भयावह हो जाती है,घंटो बिजली बंद रहती है!समय पर धान का उठाव नही होने के कारण धान शार्टेज का मुद्दा भी उठाया!साथ ही कुंवरसिंह निषाद ने स्थानीय प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि तत्काल अवैध रेत उत्खनन बंद करें नही तो कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी!अन्य सभी वक्ताओं ने राज्य सरकार को कोसते हुए लचर कानून व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर जमकर घेरा!तत्पश्चात विद्युत दर में वृद्धि को वापस लेने एवं अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने बाबत मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,डॉ नारायण साहू,प्रकाश नाहटा,नीलकंठ टंडन,के के राजू चंद्राकर, नुरुल्ला खान,संजय बारले,गौकरण सोनकर,विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर,ब्लाक उपाध्यक्ष सुनील चंद्राकर, महामंत्री तामेश्वर देशमुख,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख,जोन अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू,पार्षद विजय कोरे,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष अमृतानंद सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव शर्मा,रिजवान तिगाला, फैज बख्स,सागर साहू,सेक्टर प्रभारी अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,डॉ मानसिंह सार्वा,निजानंद चंद्राकर,शिवकुमार साहू,दिनेश साहू,प्रीतम ठाकुर,रूपचंद जैन,डुपेंद्र साहू,शेखर साहू,मनीष सेन,लोमन निषाद,लिखन निषाद,लक्ष्मीनारायण सोनकर,उत्तम सोनकर,किशन पांड़े,पालू राम साहू,हेमनाथ साहू,उमराव साहू,रामकैलाश निषाद,पोषण निषाद,रेवा ठाकुर,प्रिंस चंद्राकर,नरेश साहू,दयालु राम,श्रीराम ठाकुर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे,,000
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168490
Total views : 8196168