गरियाबंद जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
आमजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी, जिलेवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित
गरियाबंद विकासखंड के ग्राम छिंदौला और बरबाहरा में पहुंची संकल्प यात्रा

गरियाबंद 17 जनवरी 2024/ केन्द्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने एवं छूटे हुए हितग्राहियों को केन्द्र शासन की योजनाओं से जोडऩे के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज संकल्प यात्रा की प्रचार-प्रसार मोबाईल वैन आज गरियाबंद विकासखंड के ग्राम छिंदौला और बरबाहरा पहुंची। कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्रतिक्रिया जानी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई। इस दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पद्मनी हरदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *