कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 3400 रुपये और 52 ताश पत्तियां जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लासपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की। 15 दिसंबर 2024 को थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को मुखबिर से सूचना मिली कि बांबे आवासपारा, देवनगर कोनी के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. धनेश्वर दास मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष) – निवासी बंगालीपारा, सरकंडा
  2. निखिल राव उर्फ निक्कू राव (उम्र 22 वर्ष) – निवासी देवनगर, कोनी
  3. प्रियांशु यादव उर्फ लक्की यादव (उम्र 25 वर्ष) – निवासी देवनगर, कोनी
  4. अमन केंवट उर्फ बांदा (उम्र 19 वर्ष) – निवासी देवनगर, कोनी

पुलिस ने मौके से कुल 3400 रुपये, 52 ताश पत्तियां, बैठने की तालपतरी और मोमबत्ती जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध जुआ (निषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अशफाक खान, आरक्षक थामेंद्र रातरे, दीपक मरावी, उदय पाटले और राकेश खांडे का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियों को जारी रखने का आश्वासन दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment