किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए: कमिश्नर कावरे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे ने सारंगढ़ ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कमिश्नर कावरे ने उपार्जन केंद्र के सीसीटीवी कैमरा की क्षमता, कौन कौन स्थानों में सेटअप, स्टोरेज और पिछले दिनों का रिकॉर्ड का अवलोकन किया। कमिश्नर कावरे ने खरीदे गए धान की नमी को मशीन से जांच कराया। साथ ही धान का वजन तौल कर परीक्षण किया।

उन्होंने स्टैक के नीचे डबल डैनेज लगाने, बरदानों की उपलब्धता, धान खरीदी, राइस मिलर द्वारा धान का उठाव और मार्कफेड द्वारा धान का संग्रहण आदि व्यवस्था की जानकारी ली। कमिश्नर कावरे ने कहा कि किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान धान की खरीदी, संग्रहण आदि के संबंध में कमिश्नर कावरे के द्वारा समिति प्रबंधक संतोष श्रीवास एवं नोडल अधिकारी नारायण प्रसाद से कृषकों से धान उपार्जन, धान उठाव एवं वर्तमान में संग्रहित धान की स्टैकिंग की जानकारी लिया है।

जिस पर प्रबंधक द्वारा शासन के निर्देशानुसार सही-सही स्टैकिंग नहीं कराये जाने पर कमिश्नर ने फटकार लगाई और सही जानकारी नहीं देने के कारण कमिश्नर कावरे ने समिति प्रबंधक, नोडल अपेक्स बैंक, सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी करने जिले के राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, अपेक्स बैंक और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कमिश्नर ने किसानों को माइक्रो एटीएम सुविधा से अब तक किए गए भुगतान के संबंध में पूछा तो प्रबंधक ने जानकारी दिया कि अब तक एक लाख का एडवांस लिया गया है, जिसका 45 हजार का भुगतान किसानों को किया गया है। कमिश्नर ने कहा कि इतना कम भुगतान हुआ है। इसके प्रचार प्रसार के लिए समिति प्रबंधक को पोस्टर चिपकाने के निर्देश दिए और किसानों को जानकारी उपलब्ध कराएं कि माइक्रो एटीएम से दस हजार रुपए की आकस्मिक भुगतान समिति से प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रखर चंद्राकर, खाद्य अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी आत्मानंद स्कूल नरेश चौहान, तहसीलदार सारंगढ़ मनीष सूर्यवंशी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *