कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र,, बिलासपुर जिला ब्यूरो प्रमुख

कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुर्गो और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में निजी एवं सामूहिक समस्याओें से संबंधित लगभग सवा सौ आवेदन मिले।
साप्ताहिक जनदर्शन में शहीद मंगल  लक्ष्मी वैध ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, उनकी मांग पर तुरंत राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपा। विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत रानीगांव के सरपंच ने उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की। उस्लापुर के श्री मोहन नवरंग ने मिसल संबंधी जानकारी दिलाने गुहार लगाई। इस मामले को एसडीएम तखतपुर को सौंपा। तखतपुर ब्लाॅक के सलईया ग्राम पंचायत की मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु शेड बनवाने की मांग की। बिटकुली के किसान  श्रीकांत वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलवाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार श्री शंकर राव आहेर ने पांच माह से लंबित पेंशन भुगतान दिलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे बिल्हा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से औषधालय सेवक के पद से 3 जून को सेवा निवृत्त हुए बावजूद इसके उन्हें पेंशन की राशि नहीं मिली है। तखतपुर तहसील के ग्राम कुंवा निवासी  संतोष कुमार साहू ने अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। इमलीभाठा बन्धवापारा निवासी श्री लिंकेश साहू एवं अन्य लोगों ने जल निकासी, नाली और सड़क निर्माण करवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम कमिश्नर को सौंपा। डिपरापारा वार्ड नम्बर 37 निवासी श्रीमती मनीषा झा ने निराश्रित पेंशन दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को संयुक्त संचालक समाज कल्याण को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *