कलेक्टर ने किया सड़क निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल
निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से निर्माण कार्य को पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद, कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले मंे प्रगतिरत सभी सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित लोक निर्माण विभाग, एडीबी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विभागवार जिले में प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में  चन्द्रवाल ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों से जिले में गुजरने वाली कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन पूल के निर्माण कार्य के पूरा होने की अवधि की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने बैठक में उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध मंे जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत माईनर पूल आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जिले में स्टेट हाईवे, जिला मार्ग आदि के संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं एडीबी के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्माण कार्य मंे शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कर समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *