मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य प्रणाली के संबंध में ली जानकारी
बालोद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम जनता के अवलोकन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाई गई ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का अवलोकन किया। जिससे की जिले के आम नागरिकों को ई.व्ही.एम. में अपने मताधिकार के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने माॅक पोल कर ई.व्ही.एम. के कार्य पद्धति का अवलोकन भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन के अंतर्गत आम जनता को दी जा रही जानकारी के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए इस ई.व्ही.एम. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के अवलोकन हेतु बड़ी संख्या में प्रतिदिन आम नागरिक पहुँच रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168486
Total views : 8196160