नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न
बीजापुर 27 जून 2024-कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे बीजापुर से गंगालुर बनने वाली सड़क के बारे में जानकारी ली गई तत्पश्चात सड़क के दोनो तरफ झाड़ियों को कटवाने, नक्सलियों द्वारा जलाए गए वाहनों को सड़क से हटाने संबंधित ठेकेदार को सूचना कर कार्यवाही करने, स्कूल वाहनों को जांच कर नियमानुसार गति में चलाने, टेक्ट्रर एवं रोड में आवारा पशुओं मे रेडियम लगाने, रोड सेफ्टी, जेबरा क्रॉसिंग जैसे सिम्बोल लगाने, अंदरूनी क्षेत्रों में रोड सेफ्टी से संबंधित पोस्टर, बैनर लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व मधुबन ढाबा के पास बस एक्सिडेंट हुआ था जिसमें बताया गया कि वाहन चालक मिर्गी बीमारी से ग्रसित है ऐसे वाहन चालकों के लाईसेंस कैसिल करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम जागेश्वर कौशल, विकास सर्वे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8217866
Total views : 8260069