कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत लिंगापुर और वरदली पहुंचे, बुनियादि सुविधाओं की ली जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत लिंगापुर और वरदली पहुंचे, बुनियादि सुविधाओं की ली जानकारी

परीक्षा केन्द्र पहुंचकर जिले में आयोजित हो रही एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा का लिया जायजा

 

बीजापुर . कलेक्टर अनुराग पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव ने कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्र बीजापुर एवं रुद्रारम में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते हुए छात्रों को मेहनत और लगन से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात् भोपालपटनम ब्लाक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत वरदली एवं लिंगापुर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर बुनियादि सुविधाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम वरदली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने बुनियादि सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत कराया। गांव में बिजली, पेयजल, टावर जैसी समस्याओं की जानकारी कलेक्टर को दी और ग्रामीणों ने उनके समक्ष अन्य सुविधाओं की मांग की। तत्पश्चात् ग्राम पंचायत लिंगापुर का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित पटवारी, सचिव एवं सरपंच ने ग्राम पंचायत के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी।

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने पटवारी से सीमांकन, नामातंरण, बटवांरा संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उसे समय-सीमा में निराकृत करने की दिशा-निर्देश दिए। अनुविभागीय कार्यालय भोपालपटनम का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत लिंगापुर में बहती हुई इन्द्रावती नदी का भी जायजा लिया। ग्राम पंचायत लिंगापुर में इन्द्रावती नदी पर उतरने के लिए सीसी का रैम्प अप्रोच रोड़ एवं सीढ़ी बनायी गई है जिसकी तारीफ कलेक्टर ने की और घाट एवं नदी को स्वच्छ रखने का निर्देश दिए। साथ ही भोपालपटनम के तहसील कार्यालय का भी अवलोकन कर तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम यशवंत नाग भोपालपटनम सहित अन्य विभागीय अमला मौजूद थे,,00000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *