दीपक मित्तल
दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा कलारिपयत्तू के 6 खिलाड़ी एवं 2 अधिकारी खेलो इंडिया में 25 जनवरी से 30 जनवरी तक तमिलनाडु में आयोजित नेशनल यूथ गेम खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं जिया जायसवाल , सोनम साहू ,आयुष यादव , हर्षदीप साहू, यह चारों खिलाड़ी निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा में क्रमशः नवमी एवं आठवीं क्लास के छात्र हैं देवयानी यादव डी ए वी इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा में दसवीं की छात्रा है एवं जास्मीन साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़े काश की 12वीं कक्षा की छात्रा है ऑफिशल में कुमारी हरवंश कौर एवं लखन कुमार साहू हिस्सा लेंगे यह सभी अधिकारी एवं खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन त्रिवेंद्रम में आयोजित ओपन राष्ट्रीय कलारिपयत्तु प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी एवं अधिकारी बालोद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, सीजीएम माइंस दल्ली राजहरा आर बी गहरवार , निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी, डॉक्टर पूर्णिमा राजपूत डी ए वी स्कूल की स्पोर्ट्स ऑफिसर मैडम पूर्णिमा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकाश के प्राचार्य एस एम थॉमस सहित नगर के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209310
Total views : 8249462