कर्मचारी प्रकोष्ठ मरार पटेल महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल

रायपुर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह कैरियर गाइडेंस समारोह 28 जनवरी को पटेल विद्या मंंदिर महामाई पारा रायपुर में आयोजित है। इस समारोह में वर्ष 2023 में कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रावीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को तथा विभिन्न विधाओं में उपलब्धि प्राप्त समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा | इस अवसर पर मोटिवेशनल वक्ताओं द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा | समरोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि मरार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवचरण पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकुमार पटेल, आत्मनारायण पटेल, सुनील पटेल, पवन पटेल, विजय पाटिल, एन.के. पटेल, श्रीमती टिकेश्वरी पटेल होंगे | अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लिलार सिंह पटेल करेंगे | मोटिवेशनल स्पीकर जागेश्वर कौशल, गौतमचंद पाटिल, राजेंद्र पटेल, हरीश पाटिल, कौशलेन्द्र पटेल, अनिल दीक्षित, राजू पटेल, श्रीमती कविता पटेल, डा. आर. के. तलवरे द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जायेगा | उपरोक्त जानकारी समाज के संगठन सचिव कोमल पटेल ने दी है | समाज के जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, नीलकंठ पटेल, प्रीतम पटेल,ओमप्रकाश पटेल, सुषमा पटेल दीपक पटेल योगेन्द्र पटेल एवं हरिश्चंद्र पटेल ने समाज के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है |

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *