कड़ी मेहनत सफलता की प्रथम सीढ़ी – जगदीश यादव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

स्व.पुष्पेन्द्र श्रीवास एवं स्व.लोकेश यादव की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम विजेता टीम को 51 हजार उप विजेता टीम को 25 हजार दिया जाएगा।

योगेश राजपूत गरियाबंद- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में आसपास के जिलों से क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच साबित हो रहे हैं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदीश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में स्व.लोकेश यादव एवं स्व.पुष्पेन्द्र श्रीवास के छाया चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उद्घाटन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता इसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

फिंगेश्वर शुरू से ही खेल का गढ़ रहा है इस नगर से कई राष्ट्रीय खिलाड़ी हुए हैं जो इस नगर का नाम रोशन कर अपना एवं परिवार का नाम किया । कड़ी मेहनत ही सफलता का सुत्र हैं। मनीष हरित ने कहा जिसके याद में यह प्रतियोगिता कराया जा रहा है वे दोनों अपने समय के लोकेश यादव और पुष्पेन्द्र श्रीवास बहु प्रतिभा के धनी रहे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता श्रीवास पार्षद,राजू साहू,भरत बंगानी बंगानी होण्डा फिंगेश्वर,करीम खान पूर्व पार्षद, मुकेश साहू युवा नेता के अलावा आयोजक समिति छक्कू यादव,दीपक सेन,लाला चक्रधारी के अलावा काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन थानू निषाद ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *