एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में अन्तर परियोजना शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
( मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा – देश की लोह अयस्क उत्पादन एवं प्रेषण की अग्रणी नवरत्न कंपनी एनएमडीसी जहाँ एक तरफ उत्पादन के नए नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करती आ रही हैं । तो वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी की सभी परियोजना के श्रमवीरो की सेहत के लिए समय समय पर क्रिकेट ,फुटबॉल ,हॉकी ,शतरंज ,वॉलीबॉल ,बैडमिंटन ,टेबल टेनिस जैसे अन्तर परियोजना टूर्नामेंट का भी एनएमडीसी की सभी इकाइयों में प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती हैं ।इस ही तारतम्य में एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक शतरंज की अंतर परियोजना टूर्नामेंट का शुभारंभ किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में स्पोर्ट्स सलाहकार समिति के तत्वावधान में किया गया ।
अंतर परियोजना शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ,महाप्रबंधक उत्पादन राजा कुमार ,महाप्रबंधक विद्युत सुब्रमण्यम ,महाप्रबंधक माइंस एस के कोचर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना अस्पताल डॉ एम वी लाल ,श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलु ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,श्रमिक संघ इंटक किरंदुल के सचिव ए के सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी ,एनएमडीसी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ किरंदुल के अध्यक्ष बी एल तारम ,सहसचिव पतिराम बघेल सहित बचेली ,नगरनार ,हैदराबाद ,पन्ना ,द्रोणामलै ,किरंदुल एनएमडीसी परियोजना के खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8169409
Total views : 8197360