इलेक्ट्रिशियन एवं मोटर साईकिल रिपेयरिंग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर                     ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

इलेक्ट्रिशियन एवं मोटर साईकिल रिपेयरिंग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2024 तक करा सकेंगे पंजीयन

बीजापुर 10 जून 2024- जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी बीजापुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिले के युवाओं को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (बिजली मिस्त्री) एवं ऑटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन टू एंड थ्री व्हीलर (मोटरसायकल रिपेयरिंग) में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2024 को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बीजापुर (एजुकेशन सिटी, ज्ञानगुड़ी) में उपस्थित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 6260010268, 9399629552 में संपर्क कर व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के साथ-साथ कम्प्यूटर एवं व्यक्तित्व निर्माण की निःशुल्क सामान्य कक्षा भी प्रदाय की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उक्त कोर्स में आवेदन करने हेतु कम से कम 8वीं कक्षा उर्त्तीण एवं 18 से 45 वर्ष तक आयु होना अनिवार्य है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *