इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा रहेगा, पढ़ें आज 25 जनवरी का राशिफल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेष राशि
देशाटन के योग बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन या पड़ोसी से वाद विवाद हो सकता है। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि
रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक हानि के योग हैं। धर्मगुरु के आदेश का पालन करें अन्यथा हानि होगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गुरु या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुबह बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें।

तुला राशि
आर्थिक सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। सूर्य का परिवर्तन विरोधियों को प्राप्त करेगा।सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक व रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। ससुराल में सम्मान मिल सकता है। किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लेंगे तो हितकर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन प्रियजन की पीड़ा से व्यथित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि
मन अशांत रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *