इंटरनेट कैफे के संचालक ने महतारी वंदन में जोड़ा था सनी लियोनी का नाम, हुई गिरफ्तारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर। तालुर इलाके में प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस योजना के तहत पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी को लाभार्थी के रूप में दर्ज किया गया और उनके नाम पर बैंक खाते में हर महीने 1,000 रुपये का अंतरण भी होता रहा। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, अधिकारियों के होश उड़ गए।

जांच में पता चला कि यह मामला फर्जीवाड़े का है। बैंक खाता किसी और व्यक्ति के नाम से संचालित था, लेकिन योजना के फॉर्म में सनी लियोनी का नाम दर्ज किया गया था। हैरानी की बात यह थी कि फॉर्म में सनी लियोनी के पति के रूप में पोर्न अभिनेता जॉनी सिंस का नाम लिखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि यह घोटाला विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है।

मामला तूल पकड़ने पर शासन ने त्वरित कार्रवाई की। फॉर्म जमा कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को सेवा से मुक्त कर दिया गया। इसके अलावा, दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और जिले के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी से जवाब तलब किया गया। पुलिस ने भी मामले में तेजी दिखाते हुए घोटाले के मास्टरमाइंड वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया। इस बीच, पुलिस ने एक और आरोपी नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया है। नरेंद्र इलाके में एक इंटरनेट कैफे चलाता है और वही इस फर्जी फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस नरेंद्र से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि घोटाले के और पहलुओं का खुलासा हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *