आपको भी है Reels देखने की आदत? सेहत पर पड़ सकती है भारी, नुकसान जान उड़ जाएंगे होश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आजकल लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन या मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। स्मार्टफोन में हम बहुत सी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स सोशल मीडिया की भी होती हैं। बता दें कि आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में सोशल मीडिया का काफी क्रेज देखने को मिलता है।

लोग अपने स्मार्टफोन या मोबाइल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसी कई ऐप्स इंस्टॉल कर रखते हैं। इनमें लोग शॉर्ट वीडियोज और रील्स देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रील्स देखने की आदत आपकी सेहत पर बहुत भारी पड़ सकती है।

मानसिक सेहत पर होता है ऐसा असर:
एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप्सय आपको इनसिक्योर बना सकते हैं। इनके ज्यादा इस्तेमाल से मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसका ज्यादा प्रयोग युवाओं को डिप्रेशन, नींद ना आना और इनसिक्योरिटी जैसी समस्याओं का शिकार बना सकता है। यह लड़कियों और महिलाओं के बॉडी शेप और सुंदरता के लिए इनसिक्योर बनाता है। वहीं जब हम कोई स्टोरी इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे ऐप्स पर डालते हैं तो उस पर कितने लाइक्स और कमेंट्स आए, यह जानने के लिए बार बार उसे देखते हैं। नेगेटिव कमेंट्स आने पर निराशा होती है।

किसी काम में नहीं लगता मन:
वहीं एक अध्ययन में पता चला कि कि जब लोगों को मोबाइल पर रील देखने का मौका नहीं मिलता या फिर किन्हीं कारणों से देख नहीं पाते तो बेचैनी होने लगती है। सिर में दर्द, किसी काम में मन नहीं लगने जैसी स्थिति बन जाती है। कई मौकों पर बीपी भी प्रभावित होता है।

नींद होती है प्रभावित:
कई लोगों ने बताया कि रात में नींद टूटने पर भी उन्हें रील देखने की आदत होती है। कई लोगों ने कहा कि जब तक 10 से 15 मिनट रील नहीं देख लेते, तब तक नींद नहीं आती। उन्हें उलझन महसूस होती है। आस-पास लेटे दूसरे लोगों से बचने के लिए चादर के भीतर मोबाइल चलाते हैं। इससे उनकी नींद प्रभावित होती है। नींद उड़ने से उनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती ह। इसका असर उनकी नौकरी व पढ़ाई पर भी देखने को मिलता है।

बार-बार देखते हैं खुद की स्टोरी:
कई लोगों की आदत होती है कि वो इंस्टा या फेसबुक पर स्टोरी अपलोड करने के बाद उसे बार-बार देखते रहते हैं। कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के अनुसार, खुद की इंस्टा स्टोरी बार-बार देखने के पीछे बड़ा कारण है। रिपोर्ट के मुताबिक, आप अपनी स्टोरी बार-बार इसलिए देखते हैं क्योंकि आपको ये जानने में दिलचस्पी होती है कि आपकी स्टोरी किस-किसने देख ली है। आप इस बात से इसका अंदाजा लगाते हैं कि कौन-कौन आपकी स्टोरी में दिलचस्पी ले रहा है। इस तरह आप लोगों से ज्यादा कनेक्टेड महसूस करते हैं।

लोगों को होती हैं ये परेयशानियां:
-सिर दर्द, आंखों में दर्द।
-सोते वक्त आंखों में चमक महसूस होना।
-खाने-पीने का समय गड़बड़ होना।

उपाय:
-लत धीरे-धीरे छोड़ें।
-जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल इस्तेमाल करें।
-मनपसंद किताबों पढें।
-दोस्तों से मिलें।
-लोगों से बात करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *