आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी

आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई को

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जून 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के नरहरपुर में संचालित 100 सीटर्स शासकीय आदिवासी नवीन बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई को प्रातः 08 बजे से आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल एवं तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण विधा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। राज्य के किसी भी विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र जिनकी आयु 21 दिसम्बर 2024 को 18 वर्ष से कम हो,*नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी*
*आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई को*
उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जून 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के नरहरपुर में संचालित 100 सीटर्स शासकीय आदिवासी नवीन बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई को प्रातः 08 बजे से आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल एवं तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण विधा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। राज्य के किसी भी विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र जिनकी आयु 21 दिसम्बर 2024 को 18 वर्ष से कम हो, वे नवीन बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के 100 छात्रों का चयन 10 बैटरी टेस्ट से मूल्यांकन द्वारा किया जाएगा। उक्त टेस्ट में 100 मीटर, 150 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैडिंग ब्राड जम्प, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बाडी बेण्डिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट-अप एवं 400 व 800 मीटर दौड़ शामिल है। खेल का आयोजन बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी एवं प्रवीणता के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। प्रवेशित छात्रों को आवासीय व्यवस्था सहित भोजन की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में तथा अध्यापन व्यवस्था स्थानीय शासकीय विद्यालय में की जाएगी। साथ ही खेल किट ट्रेक शूट, जूता-मोजा, नेकर-टी शर्ट एवं शालेय गणवेश निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। वे नवीन बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के 100 छात्रों का चयन 10 बैटरी टेस्ट से मूल्यांकन द्वारा किया जाएगा। उक्त टेस्ट में 100 मीटर, 150 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैडिंग ब्राड जम्प, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बाडी बेण्डिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट-अप एवं 400 व 800 मीटर दौड़ शामिल है। खेल का आयोजन बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी एवं प्रवीणता के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। प्रवेशित छात्रों को आवासीय व्यवस्था सहित भोजन की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में तथा अध्यापन व्यवस्था स्थानीय शासकीय विद्यालय में की जाएगी। साथ ही खेल किट ट्रेक शूट, जूता-मोजा, नेकर-टी शर्ट एवं शालेय गणवेश निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।,,

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *