आटो चालक एंव उसके साथी के द्वारा सवारी के साथ 45000/- रुपये की उठाई गिरी चोरी करने वाला आरोपी प्रवेश पाण्डेय गिरफ्तार 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,,प्रार्थी जानुल खान पिता जमील खान उम्र 32 साल निवासी देवबलौदा गौस्थल के पास थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग छ0ग0 का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.05.24 को प्रार्थी एंव उसकी पत्नि गोल बाजार मनिहारी का सामान लेने गये थे शारदा चौक से कुम्हारी जाने के लिये एक आटो में बैठे जिसमे आटो को आरोपी प्रवेश पाण्डेय चला रहा था एवं सवारी सीट में उसका साथी बैठा हुआ था।

बीच रास्ते में आरोपी आटो चालक प्रवेश पाण्डेय द्वारा आटो को खराब हो जाने की बात कहकर सीट में बैठे बैठे पैर से सीट में लगी पट्टी को धक्का देने की बात कहने लगा एंव इसी दरमियान उसका अन्य एक साथी प्रार्थी में पेंट के जेब मे रखे 45000/- रूपये नगदी को चोरी कर लिया एंव राजीव होटल के पास पहुंचते ही आटो खराब हो गई है कहते हुये प्रार्थी एंव उसकी पत्नि को सामान सहित उतार दिया और वहां से भाग गये तब प्रार्थी को शंका होने पर की मेरे जेब के पैसे आटो चालक एंव उसके साथी द्वारा चोरी कर लिये गये तुरंत डायल 112 में सुचना दिया गया।

 

एंव थाना पहुंच कर सुचना दिया गया सुचना पर थाना प्रभारी आमानाका द्वारा उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशानुसार थाना टीम गठित कर आटो चालक प्रवेश पाण्डेय को उसके आटो क्रमाक CG-04-T- 7905 के सहित पकडा गया एंव उसके कब्जे से 42000/- रूपये नगदी जप्त किया गया है जिसमे आरोपी प्रवेश पाण्डेय से पुछताछ किया गया जो और भी इस तरह कई बार छोटे छोटे रकम की जुर्म कारित करना स्वीकार किया है आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमाक 211/24 धारा 379,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण के अन्य एक आरोपी की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
01. प्रवेश पाण्डेय उर्फ प्रवीण पिता राम पाण्डेय उम्र 29 साल निवासी हाउंसीबोर्ड कालोनी पीली पांनी टंकी शिव मंदिर के पास मकान नबंर 1504 मिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment