अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

● *अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*….

 

● *ग्राम गेरवानी केलो नदी के किनारे पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा*….

शैलेश शर्मा नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ 

     *27 जून, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दिये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शराब रेड कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को 105 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है ।

 

         जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 26.06.2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि सतीघाट गेरवानी केलो नदी के पास एक व्यक्ति काफी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम तैयार कर कार्रवाई के लिये मौके पर रवाना हुये, जहां सतीघाट गेरवानी केलो नदी के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम *जवाहर लाल बर्मन पिता ननकी दाउ बर्मन उम्र 45 वर्ष साकिन गेरवानी, थाना पूंजीपथरा* बताया । संदेही से अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना स्वीकार किया और पास के बेशरम झाड़ियों के झुंड में छिपा कर रखे 07 नग प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15-15 लीटर महुआ शराब *जुमला 105 बल्क लीटर महुआ शराब (कीमत-₹10,500)* निकालकर पेश किया जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया । आरोपी जवाहर लाल बर्मन के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में अप.क्र. 159/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित को रिमांड पर भेजा गया है । उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़, जुआ-सट्टा और अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, आदिकंद प्रधान, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, सिकंदर तिर्की, उमाशंकर भगत, निर्दोष लकड़ा की अहम भूमिका रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *