बिग बी ने अयोध्या के 7-स्टार प्रोजेक्ट द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है, जो कि सरयू नदी के पास स्थित है. इसके कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा को दिया गया है. प्रोजेक्ट की ये जगह श्री राम जन्मभूमि मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर है.बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी राम धुन में रमने को तैयार हैं. ताजा रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर ने अयोध्या में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है, जहां वो अपना नया आशियाना बनाने वाले हैं. ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड स्टार हैं. उनका स्पिरिचुअल इंटरेस्ट देख फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं.
Author: Deepak Mittal








