मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत; 7 घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खड़े वाहन को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार

बालोद/धमतरी, 25 सितंबर। कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रही स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 शुक्रवार को जिला बालोद के मरकाटोला घाट में खराब होकर सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन में सवार 13 लोगों में से दो व्यक्ति वाहन सुधारने के लिए मैकेनिक लेने धमतरी की ओर गए थे। इसी दौरान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे गेहूं से भरे 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 ने सड़क किनारे खड़े स्वराज माज़दा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार ट्रक ने स्वराज माज़दा को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीटा, जिसके बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। दुर्घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया।

उपचार के दौरान चार और घायलों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

हादसे में मृतकों की सूची

  1. कोमल साहू (20), पिता भगवानी साहू, निवासी ग्राम सिलहाटी, पोड़ी के पास, थाना बोड़ला, जिला कवर्धा।
  2. अनीश पात्रे (22), पिता विजय पात्रे, निवासी ग्राम मानिकपुर, पोड़ी के पास, थाना बोड़ला, जिला कवर्धा।
  3. दीपक कुम्हार (17), पिता स्व. महेश कुम्हार, निवासी वार्ड नंबर 17, कुम्हारपारा, मुंगेली।
  4. राजा सावरा (27), पिता इंदल सावरा, निवासी मिनीमाता चौक, वार्ड नंबर 17, कबीरधाम, जिला कवर्धा।
  5. कृष्णा चौहान (18), पिता संजय चौहान, वर्तमान निवासी ग्राम पोड़ी, जिला कवर्धा; मूल निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
  6. सुंदर लाल साहू (29), पिता गोकुल साहू, निवासी ग्राम कुसुमघटा, थाना बोड़ला, जिला कवर्धा।

घटना में घायल सात लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतकों एवं घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *