भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश भर में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा।
इससे पहले 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई। भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।
रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंडितों ने भगवान का विशेष श्रृंगार किया, जिसमें तिरंगे रंग की माला, वस्त्र, और कुंडल शामिल थे।
मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड के साथ भगवान को भांग, चंदन, और आभूषण अर्पित किए गए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181642
Total views : 8213556