अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर, हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं वरिष्ठ नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दुर्ग-भिलाई और अहिवारा क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25,263 मतों के अंतर से पराजित किया था।

राजनीति में आने से पहले कोर्सेवाड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है। उनके निधन को छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *