सिनेमा रोड में युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सहरसा: Saharsa में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना Bihar के सदर थाना क्षेत्र स्थित मीरा सिनेमा रोड की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को करीब एक दर्जन गोलियां लगीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मृत युवक छोटू मिश्रा भी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। इस संबंध में Alok Kumar ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment