गोरखपुर: Gorakhpur शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपनी बहन के साथ रामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायन स्थल के पास मिल गई। दोनों के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पहले Ramgarh Tal थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मां का आरोप था कि पुराने आरोपितों द्वारा केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और बात न मानने पर उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि मां से कहासुनी के बाद दोनों बहनें घर से निकल गई थीं। वहीं मां का कहना है कि मामले में गवाही से रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कुछ लड़कियों को पड़ोस में किराए पर कमरा दिलाया गया था, जिन्होंने उनकी बेटियों से दोस्ती कर उन्हें अपने साथ ले लिया।
दरअसल बहनों में से एक के लापता होने के बाद ही होटल और हुक्का बार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस समय पुलिस ने शाहपुर इलाके के हुक्का बार और कई होटलों पर कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि दोनों बहनें रामगढ़ताल के किनारे घूमते हुए मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नौकायन स्थल के पास से बरामद कर लिया।
इस मामले में Abhinav Tyagi ने बताया कि तारामंडल इलाके से घर से निकली दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मां की डांट के बाद घर छोड़कर चली गई थीं और एक कमरे में रह रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202301
Total views : 8240715