
सूरजपुर : बीते रात सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुंज नगर में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। इसी दौरान एक युवक भागते-भागते कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।








मामले की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गए।
फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने के प्रयास में लगी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239448
Total views : 8287654