स्कूल से शराब जब्ती और सुशासन शिविर में 16 लाख का घोटाला: युवा कांग्रेस करेगी जोरदार विरोध..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया। विगत दिनों पथरिया ब्लॉक के ग्राम बावली अंतर्गत प्राथमिक शाला के भवन में अवैध शराब बरामद होने के मामले ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने 10 पेटी शराब के साथ 30 लीटर स्पिरिट जब्त कर ली है, जिसके बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी सरकार को इस मामले में घेरने की तैयारी कर रही है, जबकि युवा कांग्रेस अब स्कूल में शराब मिलने के विरोध में प्रदर्शन करने जा रही है।

ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।सरकार इस अवैध कारोबार को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इसी विरोध में युवा कांग्रेस शुक्रवार को पथरिया स्थित शासकीय देसी शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करेगी।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर इस प्रदर्शन की पूर्व सूचना दे दी है। इस अवसर पर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत, मुंगेली विधानसभा उपाध्यक्ष साहिल हुसैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, पथरिया पार्षद दीपक साहू, रौनी गेंदले, कुशल निर्मलकर सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुशासन शिविर में गबन का मामला गहरा रहा, युवा कांग्रेस करेगी कार्यालय घेराव

बीते दिनों जनपद पंचायत पथरिया में सुशासन तिहार में लगभग 16 लाख रुपये की राशि का बंदरबांट होने का मामला तेजी से उभर रहा है। मामले के मुख्य शिकायतकर्ता पथरिया पार्षद दीपक साहू ने मंगलवार को जनदर्शन में तीसरी बार आवेदन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने आगामी 20 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई न होने पर संबंधित कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। अब पार्षद की इस पहल को युवा कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत ने कलेक्टर मुंगेली के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 20 दिनों के भीतर कार्यवाही न होने पर युवा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी।

पूरा मामला

सुशासन तिहार में लगभग 16 लाख रुपये के गबन की शिकायत पथरिया पार्षद दीपक साहू ने 15 जुलाई 2025 को जनदर्शन मुंगेली में दर्ज की थी। शिकायत के बाद कोई कार्यवाही या सूचना न मिलने पर उन्होंने 2 सितंबर 2025 को दोबारा आवेदन दिया, जिसमें गबन हुई राशि (विकास निधि) को पंचायतों को वापस दिलाने और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का अनुरोध किया गया था।

प्रथम शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से जांच दल गठित किया गया, जिसने साक्ष्यों और संबंधित सरपंच-सचिवों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की। लेकिन शिकायत के लगभग तीन माह बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पार्षद ने 7 अक्टूबर 2025 को तीसरी बार जनदर्शन में आवेदन देकर नाराजगी जताई। बार-बार आवेदनों के बावजूद प्रशासन के सुस्त रवैये से नाराज ब्लॉक युवा कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *