बिलासपुर: अवैध टिकट कारोबार का भंडाफोड़, रेलवे सुरक्षा बल की छापेमारी में युवक गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध ई-टिकट कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर क्षेत्र के नेवसा गांव में संचालित एक दुकान पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अभिषेक कुमार कश्यप (उम्र 23 वर्ष) श्याम इंटरप्राइजेज नामक दुकान से गैरकानूनी तरीके से टिकट बुकिंग का धंधा चला रहा था।

RPF टीम — जिसमें उप निरीक्षक एस. बी. सिंह, आरक्षक गजेंद्र सिंह और बैधनाथ शामिल थे — ने रतनपुर थाना से विधिवत अनुमति प्राप्त कर 26 जून को छापेमारी की। जांच में यह सामने आया कि आरोपी अपनी व्यक्तिगत IRCTC यूजर ID (tra0207) का उपयोग कर ई-टिकट बुक करता था और हर टिकट पर यात्रियों से ₹50 से ₹100 तक अतिरिक्त शुल्क वसूलता था।

जांच के दौरान उसके मोबाइल और कंप्यूटर से कुल 11 ई-टिकट बरामद किए गए, जिनमें से 5 टिकट बीते यात्रा की और 6 आगामी तारीखों की थीं। इन टिकटों की कुल अनुमानित राशि ₹10,625.60 बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अवैध कार्यों को स्वीकार भी कर लिया।

इस मामले में RPF ने रेलवे अधिनियम की धारा 143 और 179 के तहत अपराध क्रमांक 2731/2025 दर्ज कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर RPF पोस्ट बिलासपुर में प्रस्तुत किया।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए केवल अधिकृत एजेंट या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, ताकि ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment