जगदलपुर में 20 जुलाई को होगी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता,युवा दिखाएंगे योग कौशल।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संजीव दास
संवाददाता किरंदुल/दंतेवाड़ा
नवभारत टाइम्स 24X7

पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में युवा भारत एवं योगासन फेडरेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता शहर के दुर्गा मंदिर परिसर शांति नगर जगदलपुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

युवा भारत जिला प्रभारी एवं योगासन फेडरेशन के जिलाध्यक्ष ने बताया इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे और योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम में पतंजलि के प्रशिक्षित योगाचार्य भी मौजूद रहेंगे जो प्रतियोगिता के संचालन और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे।

इस जिला स्तरीय आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है।आयोजनकर्ता पतंजलि युवा भारत जिला बस्तर एवं योगासन फेडरेशन ने सभी वर्ग के योग प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपने योग कौशल का प्रदर्शन करने और स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *