अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिले के 154 अमृत सरोवरों के तटों पर किया गया योगाभ्यास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिले के 154 अमृत सरोवरों के तटों पर किया गया योगाभ्यास

जनभागीदारी से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में योग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के लिए विशेष रूप से अमृत सरोवरों के तटों, शाला मैदानों, पंचायत परिसरों और सामुदायिक भवनों का चयन किया गया था। लोरमी, मुंगेली और पथरिया जनपदों में फेज-1 के अंतर्गत निर्मित 112 अमृत सरोवरों और फेज-2 के तहत प्रस्तावित 42 स्थलों पर एक साथ योग सत्र संपन्न हुए।
कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान के साथ-साथ योग के लाभों और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली पर संवाद व परिचर्चा भी आयोजित की गई। इस दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ ली गई। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधारोपण किया गया। अमृत सरोवरों के आसपास सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। जल, प्रकृति एवं अध्यात्म पर आधारित गीत, कहानियाँ व संवाद प्रस्तुत किए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सभी चिन्हांकित अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *