अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिला जेल देवरी में आयोजित हुआ योग शिविर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिला जेल देवरी में आयोजित हुआ योग शिविर

योग के माध्यम से कैदियों ने सीखा तनाव मुक्त रहने का मंत्र

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल देवरी में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल स्टाफ और बंदियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक भागवत प्रसाद द्वारा विविध योगाभ्यास कराए गए। सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने बताया कि यह 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इसका उद्देश्य कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है और विचारों में सकारात्मकता आती है। योग शरीर के भीतर उत्पन्न होने वाले विकारों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है तथा मन को भी शांत करता है।
कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास के लाभों को अनुभव किया। उन्होंने बताया कि योग से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और जेल में बिताया जा रहा समय अब पहले की तुलना में बेहतर लगने लगा है। इस अवसर पर मुख्य प्रहरी वतन शर्मा, प्रहरी भरतलाल साहू, दिलीप कंकरेकर समेत सभी जेल अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *