त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल सरगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग-आरोग्य कार्यक्रम
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव-11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंचल के प्रसिद्ध सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल सरगांव में योग-आरोग्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के पीटी व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया जंहा विद्यार्थियों में योग के दौरान फुर्ती व उत्साह देखने लायक रही। योग में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षकाओं से आसन के तहत ताड़ासन,अधोमुख,श्वानासन,त्रिकोणासन, सुखासन ,प्राणायाम (श्वास नियंत्रण) के तहत दीर्घा प्रणाम,नाड़ी शोधन,भस्त्रिका, कपालभाति आदि के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान योगाभ्यास के माध्यम से सीखा।
स्कूल के डायरेक्टर श्री राजेश त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इसका उद्देश्य सभी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है और विचारों में सकारात्मकता आती है। योग शरीर के भीतर उत्पन्न होने वाले विकारों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है तथा मन को भी शांत करता है नियमित योग विद्यार्थियों को उच्च से उच्चत्तर दिशा में अग्रसर करने कारगर सिद्ध होगा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक-शिक्षकाएं, स्टॉफगण,व्यायाम शिक्षक,विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156888
Total views : 8178135