Year Ender 2025: गूगल से लेकर ऐप्पल तक, ये कंपनियां लेकर आईं इस साल के सबसे महंगे फोन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Year Ender 2025: पिछले कुछ समय से बाजार में महंगे फोन की मांग बढ़ी है. लोग अब नया स्मार्टफोन खरीदते समय अधिक पैसा देने के लिए तैयार हैं और इसे देखते हुए ऐप्पल से लेकर ओप्पो तक कई कंपनियां एडवांस्ड फीचर्स और हार्डवेयर वाले प्रीमियम फोन लॉन्च कर रही हैं.

फिलहाल बाजार में एक लाख से अधिक कीमत वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं. आज हम आपके लिए इस साल लॉन्च हुए सबसे महंगे फोन की एक लिस्ट लेकर आए हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra

सैमसंग ने जनवरी में अपने फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है और यह कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाले इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है और इसके रियर में 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है.

Xiaomi 15 Ultra

चीनी कंपनी शाओमी ने मार्च में यह प्रीमियम फोन लॉन्च किया था. इसमें 6.73 इंच का LTPO AMOLED, QHD+ 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5410 mAh की बैटरी से लैस किया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो 50 MP + 50 MP + 50 MP + 200 MP वाला क्वाड कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है. इसे 1,09,999 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

Google Pixel 10 Pro XL

अगस्त में गूगल ने अपने Pixel 10 Pro XL को 6.8 इंच की OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. गूगल के लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट वाले इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके रियर में 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 42MP का सेंसर मिलता है. इसे 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.

iPhone 17 Pro Max

ऐप्पल ने सितंबर में अपने फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया था. शानदार अपग्रेड के साथ आए इस आईफोन में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. ऐप्पल के लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट से लैस इस फोन के रियर में 48MP वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट में 18 MP कैमरा लगा है. इसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment